5 Most Dangerous Places on Earth : धरती पर 5 सबसे खतरनाक जगह, जहाँ रहना है मुश्किल

You are currently viewing 5 Most Dangerous Places on Earth : धरती पर 5 सबसे खतरनाक जगह, जहाँ रहना है मुश्किल
5 Most Dangerous Places on Earth

5 Most Dangerous Places on Earth : धरती पर आज भी कुछ ऐसे स्थान हैं जहां मानव जीवन के लिए बहुत ज्यादा खतरा है ।

5 Most dangerous places on earth :– दुनियां में हर इंसान एक सुरक्षित जगह पर रहना और जाना पसंद करता है लेकिन धरती पर आज भी कुछ ऐसे स्थान हैं जहां मानव के जीवन के लिए बहुत ज्यादा खतरा है। इनमे से कुछ खतरनाक स्थानों में आज भी लोगों को जाने की मनाही है। इनमें से कुछ स्थानों पर तो ऐसे भयानक खतरे हैं कि स्थिति अगर थोडी सी भी बदल जाए तो लाखों लोग मौत के मुंह में जा सकते हैं।

कुछ स्थान तो ऐसे हैं कि यदि कोई इंसान वहां चला जाए तो उसके बचकर वापस आने की संभावना बहुत  ही कम रहती है। आज हम आपको धरती के कुछ ऐसे ही खतरनाक स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं। (5 Most Dangerous Places on Earth)

खूनी पोखर – जापान (Bloody Pond – Japan) 

10 Most Dangerous Places on Earth (Bloody Pond Japan)

5 Most dangerous place on earth :– यह स्थान जापान के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। इस पोखर में तैरना और नहाना  मना है क्योंकि इसका तापमान 194 फैरेनहाइट रहता है। इस  झील में लोहे और नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसका पानी खूनी लाल रंग का होता है। पानी की सतह से भाप वाष्पित होती रहती है इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह कोई नर्क का द्वार हो। इस खुनी पोखर का उल्लेख अक्सर ऐतिहासिक या पौराणिक कहानियों में किया जाता है ।

माउंट मेरापी वोल्केनो (Mount Merapi Volcano)

5 Most dangerous place on earth (Mount Merapi Volcano)
5 Most dangerous place on earth (Mount Merapi Volcano)

5 Most dangerous place on earth :– माउंट मेरापी एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो मध्य जावा और इंडोनेशिया के योग्याकार्ता की सीमा पर है । इंडोनेशिया का यह सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है और 1548 से यह लगातार सक्रिय है। इसकी ऊंचाई लगभग 2930 मीटर (9610 फूट) है जब इसमें विस्फोट नहीं होता है,तब भी इससे बहुत अधिक मात्रा में धुंआ निकलता रहता है और यह आसमान में 2 मील की ऊंचाई तक दिखाई देता है।

इसके आसपास 4 मील से भी कम दूरी में लगभग 200,000 से ज्यादा लोग रहते हैं। यदि इस ज्वालामुखी ने कभी अचानक बड़ा रूप धारण कर लिया तो भारी तबाही मचा देगा। इसी कारण इसे दुनिया के सबसे खतरनाक वोल्केनो में माना जाता है ।

किवु लेक (Kivu Lake) 

5 Most dangerous place on earth (Kivu Lake)
5 Most dangerous place on earth (Kivu Lake)

5 Most dangerous place on earth :– अफ्रीका महाद्वीप के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो (Democratic Republic of the Congo) और रवांडा (Rwanda) की सीमा के बीच में यह झील स्थित है। इसके गहरे पानी के नीचे मीथेन और कार्बन डाई ऑक्साइड गैस छिपी हुई है। अगर इस जहरीली गैस से बने मौत के बादल सतह के ऊपर आ जाए तो इस क्षेत्र में बसे 20 लाख लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। इसका क्षेत्रफल लग़भग 2700 वर्ग किलोमीटर है और इसकी गहराई 475 मीटर है और यह दुनियां की सबसे गहरी झीलों में से एक है।

राम्री द्वीप (Ramree Island)

5 Most dangerous place on earth (Ramree Island)
5 Most dangerous place on earth (Ramree Island)

5 Most dangerous place on earth :– यह द्वीप बर्मा (वर्तमान मयांमर) के अराकान राज्य में स्थित है। यह द्वीप लगभग 1350 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है । इस द्वीप को गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस बात के लिए जगह मिली है कि यहां के खतरनाक जानवरों ने सबसे ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाया है। इस द्वीप में खारे पानी कि कई झीलें हैं और ये खतरनाक मगरमच्छों (Crocodiles)  से भरी हुई हैं।

द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना के 1000 जवान ब्रिटिश सैनिकों से बचने के लिए इस द्वीप में पहुंच गए लेकिन दलदली क्षेत्र होने से उनमें से अधिकतर सैनिक इस आइलैंड पर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छों (Crocodiles) का शिकार बन गए कहते है कि आइलैंड से केवल 20 सैनिक ही ज़िंदा वापस आये थे।

मियाकेजीमा इजू आइलैंड जापान  (Miyakejima Izu Island – Japan) 

5 Most dangerous place on earth (Miyakejima Izu Island)
5 Most dangerous place on earth (Miyakejima Izu Island)

5 Most dangerous place on earth :– यह जापान के टोक्यो के प्रशांत महासागर में स्थित  है  इस आइलैंड में न्यूक्लियर दुर्घटनाओं के अलावा भूकंप की घटनाएं भी खूब होती है। यहां ओयामा ज्वालामुखी (Oyama Volcano) हमेशा फूटता रहता है। इसके कारण यहाँ के लोग स्वच्छ सांस भी नहीं ले सकते है। इस आइलैंड पर जिन्दा रहने के लिए हमेशा गैस मास्क लगा के रखना पड़ता है  क्योकि यहाँ के वातावरण में ज़हरीली गैसों कि मात्रा सामान्य से बहुत ज्यादा  स्तर तक पहुच गई है।  इस तरह इस द्वीप में एक नहीं बल्कि कई सारे खतरे हैं। (5 Most Dangerous Places on Earth)

सभी प्रकार की सरकारी योजना की जानकारी – sarkariyojnaye

ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल्स पढने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ amazingduniya.com पर !

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Leave a Reply