दोस्तों आपने भूत और आत्माओं को लेकर कई प्रकार की कहानीयां (Ghost Stories) पढी और सुनी होगी। आपमें से बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस बात पर यकीन नहीं करते कि वास्तव में भूत होते हैं, लेकिन फिर भी बहुत से लोगों का मानना है कि भूत होते हैं। दोस्तों हम इस बहस में नहीं पड़ेंगे कि वाकई में भूत होते हैं या नहीं, लेकिन आज की इस Post में हम आपको बताएँगे जिन्दा भूतों के बारे में। जी हाँ दोस्तों जिन्दा भूत (The Living Ghost), जो मनुष्यों के बीच ही रहते है।
इसको पढकर एक बार आप चौंक जरूर गए होंगे लेकिन यह सच है। पश्चिम अफ्रीका में नाइजीरिया के पास एक छोटा सा देश है बेनिन। इस देश में बारे में यह मान्यता है कि अफ्रीकी काले जादू “वूडू” की शुरुआत यहीं से हुई थी। बेनिन में इगुनगुन (Egungun) नाम की एक सीक्रेट सोसायटी है, जिसके सदस्यों को “जिंदा भूत” (Living Ghosts) कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि ये इगुनगुन किसी अन्य व्यक्ति को छू भी लें, तो उस व्यक्ति और इगुनगुन दोनों की ही मौत हो जाती है। चलिए जानते है, कैसे रहते और क्या करते हैं इगुनगुन…
कैसे रहते है इगुनगुन (Egungun) ?

इगुनगुन मोटे भारी भरकम कपड़ों का लबादा सा ओढ़ते है। इसके अलावा बहुत सारे रंग-बिरंगे कपड़े भी पहनते हैं। ये हमेशा अपनी पहचान छुपा कर रखते है और इसके लिए ये अपने चेहरे को ढंके रहते हैं। अक्सर ये लोग अकेले दूर किसी निर्जन स्थान पर रहना पसन्द करते है और किसी खास वजह और मौकों पर ही अन्य लोगों के बिच आते है।
इगुनगुन के साथ हमेशा उनकी सोसायटी के ही कुछ सदस्य होते हैं जिन्हें माइंडर (Minder) कहते है। इनका मुख्य काम इगुनगुन की देखभाल करना होता है। इनके हाथों में एक छड़ी होती है और ये लोगों को इनसे दूर रहने की चेतावनी देते चलते हैं। चूंकि माना जाता है कि इगुनगुन से जरा सा भी छु जाने से व्यक्ति और इगुनगुन दोनों की मौत हो जाती है, इसलिए ये माइंडर लोगों और इगुनगुन के बीच एक निश्चित दूरी बनाकर चलते हैं। यहां तक कि इगुनगुन कहीं बैठकर आराम भी करते हैं, तो माइंडर पहरा देते रहते हैं। इनके ग्रुप के साथ ढोल-नगाड़े बजाने वाले लोग भी होते हैं। इगुनगुन ढोल की थाप पर डांस भी करते हैं।
Must Read
-
इस महिला ने 12 घंटे में 919 लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाकर बनाया World Record
-
जानिए भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी - रॉ के बारे में दिलचस्प और रोचक तथ्य
-
दुनिया के 70 बेहूदा और अजब-गजब कानून - जानकर हैरान रह जायेंगे आप
-
Penis Museum in Iceland - दुनिया का इकलौता लिंग संग्रालय, संभालकर रखे जाते है इंसान और जानवरों के लिंग
क्या काम है इगुनगुन का ?

वैसे तो इगुनगुन हमेशा अपनी ही दुनिया में रहते है और अन्य लोगो से दुरी बनाकर रखते है। ये विशेष मौकों पर ही लोगों के बीच आते है उनमें से मुख्य है लोगों के विवाद सुलझाना। जी हाँ इगुनगुन का मुख्य काम होता है, गांव वालों के आपसी विवादों सुलझाना और फैसला सुनाना। यह माना जाता है कि इगुनगुन पर “मृत पूर्वज” आते हैं और इनके माध्यम से अपनी राय देते हैं। इसलिए लोगों द्वारा इगुनगुन का फैसला ईश्वर का संदेश और अंतिम माना जाता है। किसी विवाद को सुलझाने के लिए एक से ज्यादा इगुनगुन बैठते हैं। ये आपस में विचार विमर्श भी करते है। ये बहुत ऊंचे स्वर और अस्पष्ट शब्दों में बोलते हैं। जो फैलसा इगुनगुन कर देते है उसके बाद उसे नहीं मानना और फैसले को बदलना असंभव है।
Must Read
-
जानिए भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी - रॉ के बारे में दिलचस्प और रोचक तथ्य
-
Penis Museum in Iceland - दुनिया का इकलौता लिंग संग्रालय, संभालकर रखे जाते है इंसान और जानवरों के लिंग
-
15 Amazing and Bizarre Sex World Records - 15 अद्भुत और विचित्र सेक्स रिकॉर्ड
-
इस महिला ने 12 घंटे में 919 लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाकर बनाया World Record
यहाँ के सामान्य लोगों में इगुनगुन के स्पर्श से मौत होने का डर इतने गहरे तक है कि लोग इनके पास जाने से भी कतराते है। और तो और अगर गलती से अनजाने में भी इनसे छु जाये तो दहशत में आ जाते हैं। बहुत से लोग तो इसी दहशत और दर से मर जाते है।
।। धन्यवाद ।।
तो दोस्तों कैसी लगी आपको यह Amazing Duniya की Amazing Story “जिन्दा भूतों – इगुनगुन के बारे में“? कृपया Comment Box में Comment करके जरूर बताएं। साथ ही किस प्रकार की Posts आप यहाँ पढ़ना चाहेंगे या इस Website को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दे। अगर यह Amazing Story आपको पसन्द आई हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ share करना ना भूलें।