ये है दुनिया के सबसे प्राचीन 12 शहर – Top 12 oldest cities of the world in Hindi

You are currently viewing ये है दुनिया के सबसे प्राचीन 12 शहर  – Top 12 oldest cities of the world in Hindi

दोस्तों हम सब जानते है की वाराणसी (काशी या बनारस) भारत का सबसे पुराना शहर (Oldest City of India) है। लेकिन अगर आपसे पूछा जाये कि दुनिया का सबसे पुराना शहर (Oldest City of the World) कौनसा है तो शायद आप जवाब ना दे पाए। तो दोस्तों जब बात पूरी दुनिया की आती है तो इस दुनिया में वाराणसी से भी प्राचीन कई शहर मौजूद हैं। इन शहरों में हजारों साल पहले ही लोगों की बसावट शुरू हो गई थी। बहुत से पुराने शहर मानव सभ्यता और इतिहास बन गए लेकिन इन शहरों ने अपना वजूद बचाए रखा। तो आज हम आपको इस Post में दुनियाभर के 12 सबसे पुराने शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सभी शहर प्राचीनकाल में धर्म, राजनीति, समाज और व्यापार के केंद्र में रहे और जिनके लिए भयंकर युद्ध भी हुए। ये ऐसे शहर हैं जिनका रहस्य आज भी बरकरार है।

Top 12 Oldest Cities of the World –

हालाँकि समय समय पर अलग अलग शहरों ने अपने आपको सबसे पुराना शहर होने का दावा किया है। इतिहासकार भी इस पर एकमत नहीं है। लेकिन फिर भी हमने काफी खोज-बीन के बाद उन शहरों को यहाँ शामिल किया है जो वास्तव में सबसे पुराने है या जिनके पुराने होने के प्रमाण मिले है। तो चलिए शुरू करते है –

12. काशी (Kashi)

देश : भारत (India)
प्राचीन : 5,000 वर्ष पुराना (भारतीय इतिहासकारों के अनुसार)

oldest cities varanasi india

वैसे तो भारत में कई प्राचीन शहर हैं, लेकिन काशी का स्थान इन सबमें सबसे ऊंचा है। काशी को वाराणसी और बनारस भी कहा जाता है। प्राचीन हिन्दू इतिहास के अनुसार काशी का इतिहास लाखो वर्ष पुराना है लेकिन भारतीय इतिहासकारों के मुताबिक यह शहर केवल 5,000 वर्ष ही पुराना है। वास्तव में हर भारतीय यह जानता है की यह शहर कई हजार साल पुराना है और 5 हजार वर्ष प्राचीन इतिहास तो केवल महाभारत है और महाभारत से भी कई हजार साल पुराने ग्रन्थ रामायण में भी काशी का वर्णन है। परन्तु कई आपसी फूट और राजनैतिक कारणों के इसका इतिहास हमेशा दबाया जाता रहा है।

Must Read

विश्व के सर्वाधिक प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद में काशी का उल्लेख मिलता है। यूनेस्को ने ऋग्वेद की 1800 से 1500 ई.पू. की 30 पांडुलिपियों को सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल किया है। उल्लेखनीय है कि यूनेस्को की 158 सूची में भारत की महत्वपूर्ण पांडुलिपियों की सूची 38 है। इसका मतलब यह कि 1800+2014= 3814 वर्ष पुरानी है काशी। वेद का वजूद इससे भी पुराना है। विद्वानों ने वेदों के रचनाकाल की शुरुआत 4500 ई.पू. से मानी है या‍नी आज से 6500 वर्ष पूर्व। हालांकि हिन्दू इतिहास के अनुसार 10 हजार वर्ष पूर्व हुए कश्यप ऋषि के काल से ही काशी का अस्तित्व रहा है। बहरहाल पवित्र गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर हिन्दुओ के सबसे बड़े तीर्थो में से एक है और कहाँ जाता है की अगर कोई एक बार सच्चे मन से पवित्र गंगा में दर्शन कर कशी विश्वनाथ के दर्शन कर ले तो उसे मोक्ष प्राप्त होता है।

भारत के उत्तरप्रदेश राज्य में स्‍थित काशी नगर भगवान शंकर के त्रिशूल पर बसा है। वास्तव में काशी ही संसार की सबसे पुरानी नगरी है। पुराणों के अनुसार पहले यह भगवान विष्णु की पुरी थी, जहां श्रीहरि के आनंदाश्रु गिरे थे, वहां बिंदुसरोवर बन गया और प्रभु यहां बिंधुमाधव के नाम से प्रतिष्ठित हुए। महादेव को काशी इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इस पावन पुरी को विष्णुजी से अपने नित्य आवास के लिए मांग लिया। तब से काशी उनका निवास स्थान बन गई। काशी में हिन्दुओं का पवित्र स्थान है “काशी विश्वनाथ”। दो नदियों वरुणा और असि के मध्य बसा होने के कारण इसका नाम वाराणसी पड़ा। संस्कृत पढ़ने के लिए प्राचीनकाल से ही लोग वाराणसी आया करते थे। सन् 1194 में शहाबुद्दीन गौरी ने इस नगर को लूटा और क्षति पहुंचाई। मुगलकाल में इसका नाम बदलकर मुहम्मदाबाद रखा गया। बाद में इसे अवध दरबार के प्रत्यक्ष नियंत्रण में रखा गया।

11. बेरूत (Beirut)

देश : लेबनान (Lebanon)
प्राचीन : 5,000 वर्ष प्राचीन

oldest cities Beirut

बेरूत (Beirut) लेबनान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। लेबनान के सांस्कृतिक, प्रशासनिक और आर्थिक केंद्र, बेरूत का इतिहास लगभग 5000 वर्षों से भी अधिक पुराना है। इस शहर की खुदाई के दौरान फोनीशियन, हेलेनिस्टिक, रोमन, अरब और तुर्क अवशेष मिले है जिससे इसके काफी पुराने होने के प्रमाण मिलते है। जबकि 14 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के रूप में मिस्र के फारो के पत्रों एल अमरना (El Amarna) में भी इसका उल्लेख किया गया है। जिससे भी इसके पुराना होने के संकेत मिलते है। लेबनानी नागरिक युद्ध के ख़त्म होने के बाद से, यह एक जीवंत और आधुनिक पर्यटक आकर्षण बन गया है। बेरूत नाम से ही एक नदी शहर के पूर्वी किनारे पर दक्षिण से उत्तर की ओर चलती है।

मई 2015 में बेरूत को आधिकारिक तौर पर विगान, दोहा, डरबन, हवाना, कुआलालंपुर और ला पाज़ के साथ न्यू 7 वंडर्स शहरों में से एक के रूप में मान्यता मिली।

10. रे (Rey)

देश : ईरान (Iran)
प्राचीन : 5,000 से 6,000 वर्ष प्राचीन

Oldest City Ray

रे शहर वर्तमान में ईरान देश के ग्रेटर तेहरान मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में स्थित है। इसका इतिहास पहले 8000 साल पुराना माना जाता था लेकिन अब इसे 6,000 सालो का साक्षी माना जाता है। अरबों ने 641 ई.पू. में शहर पर कब्जा कर लिया था और लगभग 1220 ई.पू. में इसे मंगोलों द्वारा नष्ट कर दिया गया था। एक समय पर यह शहर एक पारसी राजवंश की राजधानी थी और आज भी यह पारसियों (Zoroastrians) के लिए एक बहुत ही पवित्र शहर के रूप में जाना जाता है। इसका उल्लेख पारसीवाद के प्राचीन ग्रंथ “अवेस्ता” में मिलता है।

इस शहर में आज भी करीब 5,000 साल पुराने स्मारक है जिसमे 5,000 वर्षीय “चश्मेह अली पहाड़ी (A Hill with a Spring)”, 3000 वर्षीय “गेब्री महल” और “शाह अब्बासी कारवां सराय”, 12 वीं सदी के तुगरुल टॉवर (Tughrul Tower) शामिल है। यहाँ एक खुदाई स्थल भी है जहां 7,000 साल पुरानी कलाकृतियों की खोज की गई थी।

9. प्लोव्दिव (Plovdiv)

देश : बुल्गारिया (Bulgaria)
प्राचीन : 6,000 बर्ष पुराना

Oldest City Plovdiv

यूरोप के सबसे पुराने शहरों में से एक, प्लोवदीव (Plovdiv) बुल्गारिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। प्लोव्दिव शहर, निओलिथिक (Neolithic) समझौते के तहत फिलिप्पोपोलिस (Philippopolis) द्वारा यूनानियों (Greeks) को उपहार स्वरुप दिया गया था। इस पर समय समय पर अलग अलग साम्राज्यों का शासन रहा। जिनमें मैसेडोनियन राजा फिलिप द्वितीय और उसके पिता सिकंदर महान के बाद, रोमन, तुर्क (Ottomans) आदि साम्राज्य प्रमुख है। रोमन काल के दौरान तो यह रोमन सम्राज्य का महत्वपूर्ण शहर था।

अपने में महत्वपूर्ण इतिहास को सजोए करीब 6,000 पुराना यह शहर आर्थिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक केंद्र के रूप में विख्यात है। यह शहर अभी भी अपने शास्त्रीय अतीत के अवशेषों को रोमन एकाग्रता और प्राचीन रंगमंच के साथ दिखाता है।

8. सिडोंन (Sidon)

देश : लेबनान (Lebanon)
प्राचीन : करीब 6,000 वर्ष पुराना शहर

Oldest city Sidon lebanon

यह लेबनान एक लंबा एवं समृद्ध इतिहास वाला एक और अन्य शहर है। बेरूत के दक्षिण में स्थित, यह फोनियान शहर लेबनान का तीसरा सबसे बड़ा शहर  है और भूमध्य क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण एवं व्यस्त बंदरगाह है। करीब 6,000 वर्ष पुराना सिड़ोंन शहर अपने समय का प्रमुख शहर था। इस शहर पर दुनियाँ के श्रेष्ठ सभ्यताओं का समय समय पर वर्चस्व भी रहा है, जैसे इजिप्शियन, ग्रीक, रोमन, बेबीलोनियन, असेरियन और तुर्क।

यह लेबनान एक लंबा एवं समृद्ध इतिहास वाला एक और अन्य शहर है। बेरूत के दक्षिण में स्थित, यह फोनियान शहर लेबनान का तीसरा सबसे बड़ा शहर  है और भूमध्य क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण एवं व्यस्त बंदरगाह है। करीब 6,000 वर्ष पुराना सिड़ोंन शहर अपने समय का प्रमुख शहर था। इस शहर पर दुनियाँ के श्रेष्ठ सभ्यताओं का समय समय पर वर्चस्व भी रहा है, जैसे इजिप्शियन, ग्रीक, रोमन, बेबीलोनियन, असेरियन और तुर्क।

7. एथेंस (Athens)

देश : ग्रीस (Greece)
प्राचीन : 6,000 वर्ष पुराना शहर

Oldest city Athens greece

एथेंस ग्रीस की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। एथेंस को महान विचारको और पश्चिमी सभ्यता के जन्म का केंद्र माना जाता है। इसे दुनियाँ सुकरात (Socrates), Plato (प्लेटो) और Aristotle (अरस्तू) जैसे महान विचारको के देश के रूप में जानती है। कला, शिक्षा और दर्शन का केंद्र होने के कारण एथेंस को व्यापक रूप से पश्चिमी सभ्यता के पालना करने वाला और लोकतंत्र के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है।

Must Read

इस शहर का इतिहास लगभग 6,000 साल पुराना माना जाता है। यह एक बहुत ही ऐतिहासिक और शक्तिशाली शहर रहा है जिस पर रोमन (Roman), बीजान्टिन (Byzantine) और तुर्क (Ottoman) जैसे विभिन्न साम्राज्यों ने प्रतिनिधित्व किया है। शास्त्रीय युग की विरासत शहर में अभी भी स्पष्ट है। प्राचीन स्मारकों पार्थेनन ज्यादा प्रसिद्ध है जो कि यूनान की देवी एथेना का एक मंदिर है। इसके अतिरिक्त एथेंस का दुर्ग (Acropolis) भी बेहद प्रभावशाली है।

आधुनिक समय में, एथेंस एक विशाल महानगरीय महानगर है और ग्रीस में आर्थिक, वित्तीय, औद्योगिक, समुद्री, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन का केंद्र है। 2012 में, एथेंस को दुनिया के 39 वें सबसे अमीर शहर और 67 वें सबसे महंगे स्थान पर रखा गया था।

6. सुसा (Susa)

देश : ईरान (Iran)
प्राचीन : 6,200वर्ष पुराना शहर

Oldest city Susa iran

ऐतिहासिक साहित्य में बहुत पहले के सुमेरियन (Sumerian) अभिलेखों में इसके 6000 से भी अधिक वर्षों पुराना होने उल्लेख मिलता है। लगभग 6,200 साल पहले अस्तित्व में आया यह शहर सबसे पुराना शहर है। सुसा एलामाइट, फारसी, सेलुसीड और ईरान के पार्थियन साम्राज्यों का प्राचीन शहर था। अश्शूरियों (Assyrian) के राजा अश्वर्निबिपल (Ashurbanipal) ने पूरी तरह से 645-640 ईसा पूर्व के बीच सुसा को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। अश्वनीपिल (Ashurbanipal) के इस हमले के बाद 540 ईसा पूर्व में फ़ारसी राजा साइरस द ग्रेट (559-530 ईसा पूर्व) ने इस शहर को पुनर्निर्माण करके बसाया था।

आधुनिक ईरानी शहर शुश प्राचीन शूस की जगह पर स्थित है। मौजूदा समय में सुसा की आबादी 65,000 है। यह शहर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए काफी प्रसिद्ध है।

5. दमिश्क (Damascus)

देश : सीरिया (Syria)
प्राचीन : 6300 साल पुराना

Oldest City Damascus Syria

लगभग 25 लाख लोगों की आबादी वाला दमिश्क सीरिया की राजधानी तथा देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर का इतिहास 10,000 – 11,000 ईसा पूर्व में माना जाता है, हालांकि इसके सटीक समय पर अभी भी बहस हो रही है और इतिहासकार इसको 6300 ईसा पूर्व का मानते है । दमिश्क को दुनिया के सबसे पुराने लगातार शहरों में से एक माना जाता है। इस शहर को समय समय पर कई अलग अलग सभ्यताओं द्वारा बनाया था, इनमें रोमन, अरब और ओटोमन प्रमुख है। कहाँ जाता है की इस शहर में मानव सभ्यता कई बार बसी और उजड़ी लेकिन यह शहर हमेशा से बना रहा।

प्राचीन काल से, दमिश्क एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और प्रशासनिक केंद्र था। यह शहर स्थानीय और विदेशी व्यापारियों और कारीगरों का गंतव्य था। पुरानी दीवार वाले इस शहर में प्राचीन वास्तुकला, संकीर्ण गलियों, हरे रंग के आंगनों और सफेद घरों के साथ आपको आश्चर्यचकित करती हैं। इसी वजह से 2008 में इसे संस्कृति की अरब राजधानी के रूप में नामित किया गया था। आज, ऐतिहासिक आकर्षण की इसकी यही संपत्ति इसे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाती है।

4. एलेप्पो (Aleppo)

देश : सीरिया (Syria)
प्राचीन : 6,300 साल पुराना

oldest city Aleppo syria

प्राचीन एलेप्पो शहर सीरिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर दुनिया में सबसे पुराना लगातार बसे हुए शहरों में से एक है। अलेप्पो 4300 ई.पू. हलाब नामक एक छोटा सा गांव के रूप में शुरू हुआ और अंततः वस्त्र और कपड़ा निर्माण का केंद्र बन गया। पुरातत्वविदों ने इसके लगभग 13,000 सालों पहले रहने वाले प्रमाण भी पाए हैं लेकिन इतिहासकार इसे 8,000 वर्ष पुराना मानते है। जो अपने प्राचीन काल में पुरे एशिया और यूरोप के मध्य व्यपार का एक बड़ा केंद्र था।

Must Read

विभिन्न युगों में अलेप्पो को रोमनों द्वारा नियंत्रित किया गया था। इनमें अश्शुरियन, ग्रीक, पर्शियन, बीजान्टिन्स, क्रूसेडर्स, मंगोल तथा ओटोमंस प्रमुख है और इसी के परिणामस्वरूप मिश्रित वास्तुकला शैली हैं। अलेप्पो को अक्सर “सीरिया की आत्मा” कहा जाता है।

3. अर्गोस (Argos)

देश : ग्रीस (Greece)
प्राचीन : 7,000 साल पुराना शहर

oldest city Argos Greece

सबसे पुराने शहरों की list में अर्गोस का मुकाबला अपने ही देश के दूसरे शहर एथेंस से है और यह दोनों ही शहर यूरोप के सबसे पुराने शहर माने जाते है। इसमें अभी अर्गोस करीब 7,000 साल पुराना है। यह वास्तव में नवपाषाण काल ​​से बसा हुआ है। अर्गोस शहर को पुराने समय में काफी शक्तिशाली शहर माना जाता था, जो ग्रीस की राजधानी न होने के बाबजूद भी अपनी ताकत के दम पर ग्रीस और आसपास के क्षेत्र में दखल रखता था। इस शहर का तटस्थता का इतिहास रहा है ऐसा इसलिए क्योंकि इस शहर ने ग्राइको-फारसी युद्धों के दौरान लड़ाई या आपूर्ति भेजने से इनकार कर दिया। शायद यही कारण है कि शहर ने समय की कसौटी पर असर डाल दिया है। आज शहर में कई प्राचीन स्मारक पाए जा सकते हैं। कृषि स्थानीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है।

2. बाइब्लोस (Byblos)

देश : लेबनान (Lebanon)
प्राचीन : 7,000 साल पुराना

Oldest city Byblos lebanon

बाइब्लोस (Byblos) दुनिया का दूसरा सबसे प्राचीन शहर है। इस शहर को पहले “जिबल” के नाम से भी जाना जाता था। Byblos कई प्राचीन सभ्यताओं गवाह रहा है और लगातार 5000 वर्षों तक बसे हुए हैं। हालाँकि इतिहासकार इसे 7000 साल पुराना मानते है। Byblos देवदार और अन्य मूल्यवान लकड़ी के निर्यात के लिए मुख्य बंदरगाह था, साथ ही इससे काग़ज़ का आयात किया गया था। इतिहासकार ड्यूरेंट के मुताबिक, “बब्लोस भगवान एल ने समय की शुरुआत में स्थापित किया था, और अपने इतिहास के अंत में यह फिनिशिया की धार्मिक राजधानी बना रहा था।

1. जेरिको (Jericho)

देश : फिलिस्तीन (Philistine)
प्राचीन : करीब 11000 साल पुराना

Top 12 Oldest Countries of the World - Jericho

जेरिको फिलिस्तीन में स्थित एक शहर है और जेरीको राज्यपाल की प्रशासनिक सीट भी है । ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, फलस्तीन के जेरिको को दुनिया का सबसे प्राचीन शहर होने का गौरव प्राप्त है। इतिहासकारों के अनुसार 11,000 साल पहले यहां लोगों ने रहना शुरू किया था और तब से यह शहर लगातार बसा हुआ है। जॉर्डन नदी के किनारे पर स्थित इस प्राचीन शहर के स्थान पर वर्तमान में 20 हजार की आबादी वाला एक कस्बा है। जेरिको फ़िलिस्तीन के केंद्र में स्थित है, यह मार्गों और व्यापार के लिए एक आदर्श स्थान था। इसके अलावा, जेरिको की प्राकृतिक सुंदरता और संसाधन भी इस पर कई हमलों का कारण बन गए। समय-समय पर ये अलग-अलग देशों के अधीन रहा। पहली सदी में यह रोमनों द्वारा नष्ट कर दिया गया था, फिर बाइजान्टिन द्वारा पुनर्निर्माण किया गया था और अंततः सदियों से निर्जन हो जाने से पहले इसे नष्ट कर दिया गया था। 1949-1967 तक ये शहर जहां जॉर्डन के कब्जे में था, वहीं 1967 के बाद से इस पर इजरायल का कब्जा हो गया। हालांकि, 1994 के बाद से फलस्तीन के अधीन है।

पुरातत्वविदों ने जेरिको में 20 से अधिक लगातार बस्तियों के अवशेष का पता लगाया है, जिनमें से सबसे पहले अवशेष 11,000 वर्ष (9000 ईसा) पूर्व के मिले है अर्थात लगभग पृथ्वी के इतिहास के होलोसीन युग की शुरुआत के है। जेरिको को हिब्रू बाइबिल में “City of Palm Trees (पाम पेड़ों के शहर)” के रूप में वर्णित किया गया है। जेरिको के सबसे प्रसिद्ध स्थलों की बात की जाये तो इनमे मुख्य रूप से St. George Orthodox Monastery (सेंट जॉर्ज ऑर्थोडॉक्स मठ), Tell es-Sultan (टेल एस-सुल्तान),  Hisham’s Palace (हिशाम के महल), और Shalom Al Yisrael Synagogue (शालोम अल यिशरायल सिनागॉग) शामिल हैं।

दोस्तों आज भले ही देखने में ये देश आधुनिक लगे लेकिन इस देशों को नज़दीक से देखने और महसूस करने पर ये अपनी पुरानी आबो हवा और अहसास से आपको जरूर रु ब रु करवाते है। इन देशों ने कई सभ्यताएँ देखी है, कई सभ्यताओं ने इन शहरों की बाँहों में दम तोड़ा है। अपने पुरे काल में इन्होने कई आक्रमण झेलें है। लिहाज़ा इन सभी अपनी संस्कृति और विरासत है जिसे आप वहीं जाकर महसूस कर सकते है।

।। धन्यवाद ।।

तो दोस्तों कैसी लगी आपको यह Amazing Duniya की Amazing और Interesting Post “Top 12 Oldest Countries of the World के बारे में“? कृपया Comment Box में Comment करके जरूर बताएं। साथ ही किस प्रकार की Posts आप यहाँ पढ़ना चाहेंगे या इस Website को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दे। अगर यह Amazing Post आपको पसन्द आई हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ share करना ना भूलें।

Leave a Reply